Trump Vs Putin: ‘हमें सिर्फ एक बुरी बात पता है और वो है WWIII’… ट्रंप के ‘आग से खेल रहे पुतिन’ वाले बयान पर रूस का जवाब
HighLights
रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता चाहते हैं ट्रंप
उनकी कोशिश के बीच रूस ने किया था बड़ा हमला
इसके बाद रूस और पुतिन पर भड़के हुए हैं ट्रंप
एजेंसी, मास्को/वाशिंगटन (Russia-Ukraine war escalates)। अमेरिका और रूस के संबंध तल्ख होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला बोला, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भड़क गए।
उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को निशाना बनाते हुए कहा, ‘वे आग से खेल रहे हैं। अमेरिका नहीं होता तो रूस के साथ बहुत कुछ बुरा हो सकता था।’ अब इस पर रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव (Dmitry Medvedev) का बयान आया है।
डोनाल्ड ट्रम्प को एक और विश्व युद्ध छिड़ने की चेतावनी
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा- डोनाल्ड ट्रंप के ‘आग से खेल रहे हैं’ और ‘रूस में बहुत कुछ बुरा हो सकता था’ जैसे शब्दों के जवाब में मैं सिर्फ एक बुरी बात जानता हूं और वो है – तीसरा विश्व युद्ध।
मेदवेदेव ने अपनी पोस्ट के आखिरी में स्पष्ट किया कि उम्मीद है कि ट्रंप इस बात को समझेंगे। इस तरह मेदवेदेव ने रूस की ओर से अमेरिका और ट्रंप को एक और विश्व युद्ध छिड़ने की चेतावनी दी है।
बता दें, ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम की पहल की थी। इसके लिए उन्होंने पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और फिर रूसी राष्ट्रपति से बात की थी। ट्रंप ने कहा था कि पुतिन भी युद्धविराम के लिए तैयार हैं।
यहां भी क्लिक करें – पुतिन के चॉपर पर ड्रोन से हमले की कोशिश… जवाब में रूस ने बोला सबसे बड़ा हवाई हमला, ट्रम्प बोले- व्हाट द हेल
यूक्रेन ने की थी पुतिन पर हमले की कोशिश?
बीते दिनों खबर आई यूक्रेन की ओर से भेजे गए ड्रोन के निशाने पर पुतिन का हेलीकॉप्टर था। इसके बाद रूप ने यूक्रेन के साथ युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं, जो कई शहरों में जाकर गिरीं।
यह खबर जैसे ही वाशिंगटन पहुंची, ट्रंप भड़क गए। उन्होंने कहा- व्हाट द हेल… पुतिन बहुत गलत कर रहे हैं। यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है। वे निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं।
वहीं ट्रंप ने अपने ताजा बयान में रूस और पुतिन पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा- व्लादिमीर पुतिन को यह एहसास नहीं है कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस में पहले से ही बहुत सारी बुरी चीजें हो चुकी होतीं, और मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं।
यहां भी क्लिक करें – क्या वाकई डोनाल्ड ट्रंप ने कराया था भारत-पाक के बीच सीजफायर… जयशंकर ने बताया क्या हुआ था 10 मई को
Trump Vs Putin: ‘हमें सिर्फ एक बुरी बात पता है और वो है WWIII’… ट्रंप के ‘आग से खेल रहे पुतिन’ वाले बयान पर रूस का जवाब
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,