ट्रंप खत्म कर पाएंगे इजराइल-गाजा युद्ध? 20-सूत्रीय प्लान किया जारी, हमास को दी चेतावनी
गाजा के पुनर्निर्माण और शासन के लिए अंतरराष्ट्रीय निकाय बोर्ड ऑफ पीस का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। यह निकाय वित्त, सुरक्षा और पुनर्विकास का ढांचा तय करेगा। हमास के शांतिपूर्ण सदस्यों को आम माफी मिलेगी। अमेरिका मध्यस्थता करेगा और अंतरराष्ट्रीय बल गाज़ा की सुरक्षा देखेंगे।
HighLights
ट्रंप अध्यक्ष, टोनी ब्लेयर सहित नेता बोर्ड में शामिल।
गाजा पुनर्निर्माण और वित्तीय प्रबंधन बोर्ड की मुख्य जिम्मेदारी।
हमास के शांतिपूर्ण सदस्यों को आम माफी दी जाएगी।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। गाजा की तस्वीर बदलने के लिए एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय कदम उठाया गया है। युद्ध की मार झेल रहे गाजा का शासन अब एक नई अंतरराष्ट्रीय ट्रांजिशनल बॉडी “बोर्ड ऑफ पीस” देखरेख करेगी। इस बोर्ड की अध्यक्षता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे।
उनके साथ ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इजराइल-गाजा युद्ध अपने दूसरे वर्ष में है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय युद्ध को समाप्त करने के लिए दबाव बना रहा है।
यह बोर्ड गाजा को फिस से बसाने और विकास की रूपरेखा तय करेगा। वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन करेगा। फिलहाल यह निकाय तब तक काम करेगा, जब तक कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण (PA) सुधार कार्यक्रम पूरा कर शासन की बागडोर फिर से संभालने लायक न हो जाए। जो
इस दौरान जो हमास सदस्य हिंसा छोड़कर शांति का रास्ता अपनाएंगे उन्हें आम माफी मिलेगी, जबकि बाकी को सुरक्षित रास्ता देकर बाहर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। ट्रंप ने कहा कि इस व्यवस्था से गाजा में स्थिरता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। बुनियादी ढांचे को फिर से खड़ा करने और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाई जाएगी।
सुरक्षा की अंतरराष्ट्रीय निगरानी
गाजा की सुरक्षा क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय बलों की देखरेख में होगी। ये बल सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। फिलिस्तीनी पुलिस को प्रशिक्षित भी करेंगे, जिससे भविष्य में सुरक्षा स्थानीय संस्थाओं को सौंपी जा सके। मानवीय सहायता और जरूरी वस्तुएं तयशुदा स्तर पर गाजा में भेजी जाएंगी, जिनकी पारदर्शी निगरानी होगी।
अमेरिका की मध्यस्थता की भूमिका
इस योजना के तहत अमेरिका, इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संवाद को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी लेगा। ट्रंप ने कहा कि यह प्रक्रिया दोनों पक्षों को लंबे समय तक सह-अस्तित्व के रास्ते पर ला सकती है। संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन मिशन के प्रमुख रियाद मंसूर ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण ट्रंप, अमेरिकी प्रशासन, सऊदी अरब, यूरोपीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को तैयार है।
इजराइल-गाजा युद्ध की पृष्ठभूमि
यह युद्ध 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास ने इजराइल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 251 को बंधक बना लिया। लगभग दो साल बाद भी 48 बंधक कैद में हैं, जिनमें से केवल 20 के जीवित होने की आशंका है। दूसरी ओर, गाजा में अब तक 66,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरा इलाका खंडहर में तब्दील हो गया है।
ट्रंप खत्म कर पाएंगे इजराइल-गाजा युद्ध? 20-सूत्रीय प्लान किया जारी, हमास को दी चेतावनी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,