अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप, कहा- 2 मिनट में समझ लूंगा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का इरादा
15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) की मुलाकात अलास्का(Alaska meeting) में होने वाली है। ट्रंप का कहना है कि इस मुलाकात में वे पुतिन से युद्ध समाप्त करने की दिशा में बात करेंगे और यूक्रेन के लिए कुछ क्षेत्र वापस लेने की कोशिश करेंगे।
HighLights
15 अगस्त को ट्रंप और पुतिन की मुलाकात होगी।
इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि दो मिनट में समझ जाउंगा कि आगे क्या होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Donald Trump) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) की मुलाकात अलास्का(Alaska meeting) में होने वाली है। ट्रंप ने इस बैठक को “अनुभव लेने वाली मीटिंग” बताया है और कहा कि शुरुआत के सिर्फ दो मिनट में ही वे समझ जाएंगे कि पुतिन रूस-यूक्रेन युद्ध(Russia-Ukraine war) खत्म करने के लिए तैयार हैं या नहीं।
ट्रंप का कहना है कि इस मुलाकात में वे पुतिन से युद्ध समाप्त करने की दिशा में बात करेंगे और यूक्रेन के लिए कुछ क्षेत्र वापस लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पुतिन के साथ बैठक के बाद वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे। अगली बैठक या तो जेलेंस्की के साथ होगी या पुतिन-जेलेंस्की दोनों के साथ। हालांकि, अलास्का की बैठक में जेलेंस्की शामिल नहीं होंगे।
अहम है यह मुलाकात
करीब साढ़े तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि उनकी प्राथमिकता दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू कराना है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रूस समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो वह कड़े आर्थिक प्रतिबंध, जिनमें रूस के तेल पर सेकेंडरी सैंक्शन शामिल हैं, लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मुलाकात को वैश्विक कूटनीति के लिए अहम माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें- असीम मुनीर की परमाणु धमकी के बाद बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी: बोले, भारत के इस कदम से छिड़ जाएगा युद्ध
अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप, कहा- 2 मिनट में समझ लूंगा रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का इरादा
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,