World News: मीटिंग से पहले ट्रंप का जेलेंस्की को संदेश..कहा- यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हो सकता, बताई वजह – INA NEWS

World News: मीटिंग से पहले ट्रंप का जेलेंस्की को संदेश..कहा- यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हो सकता, बताई वजह – INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात से पहले ने कहा कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हो सकता. जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ युद्ध तुरंत खत्म कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘जेलेंस्की चाहें तो रूस के साथ युद्ध लगभग तुरंत खत्म कर सकते हैं, या फिर लड़ाई जारी रख सकते हैं. याद कीजिए कि इसकी शुरुआत कैसे हुई थी. ओबामा को क्रीमिया वापस नहीं मिल सकता (12 साल पहले, बिना एक भी गोली चलाए!), और यूक्रेन का नाटो में शामिल नहीं होना. कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं.’

आज ट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग

ट्रंप का यह यह बयान अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय नेताओं की बैठक से पहले आया है. यह बैठक आज वॉशिंगटन में होनी है. इससे पहले 15 अगस्त को ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मुलाकात की थी. इस मीटिंग के बारे में ट्रंप ने कहा था कि इससे यूक्रेन युद्ध रोकने में कोई खास मदद नहीं मिली. ट्रंप ने सिर्फ युद्धविराम के बजाय शांति समझौते को लेकर अपनी बात दोहराई.

ट्रंप ने कहा था कि पुतिन बातचीत के लिए तैयार हैं, अब फैसला जेलेंस्की पर है. आज वॉशिंगटन में होने वाली मीटिंग में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, नाटो महासचिव मार्क रूटे, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर भी शामिल होंगे.

पुतिन के बाद, ट्रंप ने जेलेंस्की से भी बात की

व्हाइट हाउस के मुताबिक, अलास्का से वाशिंगटन लौटते समय ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ लंबी बातचीत की, इसके बाद नाटो नेताओं से भी बात की. अलास्का समिट के बाद ट्रंप ने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की दोनों चाहते हैं कि वह चर्चा का हिस्सा बनें, इसलिए वह मौजूद रहेंगे.

ट्रंप और जेलेंस्की की आखिरी मुलाकात इस साल जून में नाटो समिट के दौरान हुई थी. इससे पहले फरवरी में जेलेंस्की वॉशिंगटन गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच मीडिया के सामने तीखी बहस हुई. मीटिंग में ट्रंप ने जेलेंस्की पर शांति के लिए तैयार नहीं होने और अमेरिका का अनादर करने का आरोप लगाया.

मीटिंग से पहले ट्रंप का जेलेंस्की को संदेश..कहा- यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं हो सकता, बताई वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button