तुर्की का कार्गो विमान जॉर्जिया में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
.webp)
अज़रबैजान से तुर्की जा रहा एक तुर्की कार्गो विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. तुर्की रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही खोज और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है और जॉर्जियाई अधिकारियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से राहत कार्य जारी है.
पर्वतीय इलाकों में टूट गया संपर्क
विमान के मलबे की तलाश के लिए जॉर्जियाई आपात सेवा बलों, स्थानीय पुलिस और तुर्की के विशेष दलों को मौके पर भेजा गया है. प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, विमान अज़रबैजान की राजधानी बाकू से उड़ान भरकर तुर्की की ओर जा रहा था, लेकिन जॉर्जिया के पर्वतीय इलाके में संपर्क टूट गया और उसके बाद रडार से गायब हो गया.
आखिर कैसे हुआ हादसा?
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने क्रू मेंबर सवार थे और हादसे का कारण क्या था. मौसम की खराबी और तकनीकी खराबी दोनों ही संभावनाओं की जांच की जा रही है.
तुर्की रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सभी संसाधन लापता चालक दल को खोजने में लगाए जा रहे हैं. वहीं, जॉर्जिया की सरकार ने भी इस हादसे को “गंभीर मानवीय आपदा” बताते हुए तुर्की को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है.
🇦🇿🇹🇷🇬🇪 TUAF543 | Turkish Air Force C-130 Aircraft tracked departing Ganja earlier today, later signal was lost over Georgian territory. Footage below shows the crash of the same aircraft, currently under verification.#georgia #turkey #plane #turkishairforce #cargo pic.twitter.com/dtIDIULMoE
— Turkey Tribune (@TurkeyTribune) November 11, 2025
तुर्की का कार्गो विमान जॉर्जिया में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,






.webp)
.webp)

.webp)

