Political – तेजस्वी यादव के बाद एक और…CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के मिले दो-दो EPIC- #INA

बिहार में दो-दो EPIC नंबर रखने के मामले में केवल तेजस्वी यादव ही नहीं हैं. इस बीच एक और मामला सामने निकलकर आया है. आरा से CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के दो-दो EPIC नंबर मिले हैं. ये वही सुदामा प्रसाद हैं, जिनकी पार्टी सीपीआई (एमएल) स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता है.
बिहार में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से इस तरह के मामले सामने आने लगे हैं. तेजस्वी यादव के भी दो अलग-अलग EPIC नंबर मिले हैं. ये दो कैसे आए, कहां से मिले, इसको लेकर चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव को नोटिस भेजा है और दोनों आईडी की मूल प्रतियां उनसे मांगी है. तेजस्वी यादव का सही EPIC नंबर RAB0456228 है, जबकि RAB2916120 का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है.
CPI (ML) सांसद की पत्नी के मिले दो EPIC
ECI ने एक अगस्त को जारी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
चुनाव आयोग ने एक अगस्त को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की. इसके बाद कई तरह के मामले में सामने आए. हालांकि, राजनीतिक दलों और मतदाताओं के पास मतदाता सूची में नाम शामिल करने या हटाने की मांग करने के लिए एक सितंबर तक एक महीने का समय है. चुनाव आयोग का ये भी कहना है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट कोई अंतिम सूची नहीं है. 30 सितंबर को अंतिम लिस्ट प्रकाशित होगी. इससे कोई भी पात्र मतदाता वंचित नहीं रहे. चुनाव आयोग ने एसआईआर के पहले चरण के तहत 65 लाख नाम हटाए हैं.
तेजस्वी यादव के बाद एक और…CPI (ML) सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी के मिले दो-दो EPIC
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










