मैनपुरी: कुरावली में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद

मैनपुरी, 29 मई (.)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस और एसओजी टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के पास से 4 लाख 70 हजार रुपये नकद, एक टूटी हुई सोने की अंगूठी, एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। यह जानकारी सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिटी अरुण कुमार ने पत्रकारों को दी।

उन्होंने बताया कि घटना 2 अप्रैल को कुरावली क्षेत्र के ग्राम लखोरा में हुई थी। यहां कल्याण सिंह के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 1.7 लाख रुपये नकद चुराए थे। चोरी गए जेवरों की कीमत 8 से 10 लाख रुपये थी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि एसओजी और कुरावली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घिरोर-कुरावली रोड पर श्रीराम भट्टे के पास से दो बदमाशों अनूप उर्फ अनुज (पुत्र घनश्याम) और मिथुन (पुत्र वेदप्रकाश) को गिरफ्तार किया। अनूप के खिलाफ 26 जबकि मिथुन के खिलाफ 4 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

एसपी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी में कई साल से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

सहायक पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, मोटरसाइकिल और हथियार बरामद कर लिया है। इस सफलता के लिए एएसपी ने एसओजी और कुरावली पुलिस की संयुक्त टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिए जाने की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है, ताकि अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सके।

–.

एसएचके/केआर

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

मैनपुरी: कुरावली में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी और जेवर बरामद




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button