किन्नौर के दो युवा दिल्ली में जज:अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश का जिम्मा, उच्च न्यायिक सेवा में पाई सफलता- INA NEWS

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के दो युवाओं ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर चयन प्राप्त किया है। चयनित अधिकारियों में वीरेंद्र नेगी और चंद्रकीर्ति नेगी शामिल हैं। वीरेंद्र नेगी चगांव गांव के रहने वाले हैं। वे स्वर्गीय लेफ्टिनेंट कर्नल बी.डी. नेगी के बेटे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चगांव से प्राप्त की। इससे पहले वे दिल्ली और शिमला जिले के रामपुर में वकालत कर रहे थे। चंद्रकीर्ति नेगी रोपा गांव के निवासी हैं। उनके पिता जय चंद नेगी सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त हैं और माता विद्यावती सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। चंद्रकीर्ति दिल्ली में सहायक जिला न्यायवादी के पद पर कार्यरत थे। किन्नौर के निवासियों ने दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। जिला वासियों का मानना है कि दोनों अधिकारी अपनी न्यायप्रियता और ईमानदारी से समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। यह सफलता किन्नौर की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button