Nation: राजगीर में चिराग पासवान की रैली में समर्थकों की भीड़ हुई बेकाबू, वाहन क्षतिग्रस्त #INA
.webp)
राजगीर, 29 जून (.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बिहार के राजगीर में आयोजित सभा में समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर चढ़कर सेल्फी लेने की कोशिश की, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
चिराग पासवान की रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर आयोजक गदगद थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की कमी और अनुशासनहीनता ने कार्यक्रम को अव्यवस्थित कर दिया।
सभा में शामिल होने नवादा से पहुंचे एक युवक कन्हैया कुमार ने बताया कि जैसे ही चिराग पासवान सभा स्थल पर पहुंचे, लोग बेकाबू हो गए। कई समर्थक उनकी गाड़ी के ऊपर चढ़ गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया, जिससे अफरातफरी मच गई।
सभा में मौजूद एक समर्थक नीतीश कुमार ने कहा, मैं नवादा जिले से आया हूं। चिराग पासवान हमारे नेता है। हम लोगों ने चिराग पासवान से मुलाकात की, लेकिन पुलिस वालों ने हमें रोकने की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें हमारी पार्टी के कुछ समर्थकों को चोट भी लगी है। इस रैली में बिहार के सभी जिले से लोग आए हुए है।
वहीं, जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंची लोजपा (रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने समाचार एजेंसी . से बात करते हुए इस आयोजन को सफल बताया। उन्होंने कहा, हम एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते रहे हैं कि हम बिहार के विकास के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका मानना है कि सभी 243 सीटों पर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के विजन के साथ चुनाव लड़ना चाहिए।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर देश में आपातकाल लगाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पहले इस बारे में बात करना चाहिए। वह संविधान के खतरे में होने की बात तो करते हैं, लेकिन आपातकाल पर वह कुछ नहीं बोलते।
राजद अध्यक्ष लालू यादव के शासनकाल को याद करते हुए शांभवी चौधरी ने कहा कि जब उनको सत्ता मिली थी तब वह रोजगार देने की बजाय जमीन हड़पने का काम करते थे। बिहार की जनता इन लोगों की सच्चाई जानती है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में इन लोगों को सबक सिखाएगी। पलायन से लेकर अशिक्षा तक इनके कार्यकाल की देन है।
वैशाली से सांसद वीणा देवी ने कहा कि एनडीए एकता के साथ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा और हमें उम्मीद है कि जनता हमें फिर से सेवा करने का मौका देगी। आपातकाल के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। हमें लगता है कि बिहार की जनता काफी समझदार है और ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाने का काम करेगी।
–.
एकेएस/एकेजे
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
राजगीर में चिराग पासवान की रैली में समर्थकों की भीड़ हुई बेकाबू, वाहन क्षतिग्रस्त
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)
.webp)

