स्मोक एलर्जी और सर्दी-जुकाम में फर्क समझिए, इलाज होगा आसान

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (.)। सर्दियों के आते ही सर्दी-जुकाम की शिकायतें आम हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक बड़ा कारण केवल ठंड नहीं, बल्कि वातावरण में बढ़ता हुआ धुआं (स्मोक) भी है? चाहे वह पराली जलाने से निकला धुआं हो, वाहनों का प्रदूषण, रसोई का धुंआ, पटाखों की चिंगारी या सिगरेट का धुआं, सभी हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को भ्रमित कर देते हैं।

जब धुएं में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, धूल और टॉक्सिक कण हमारी नाक और गले की संवेदनशील झिल्ली पर असर डालते हैं, तो शरीर इसे एलर्जन समझ कर प्रतिक्रिया देने लगता है, जिससे बिना वायरस के भी सर्दी-जुकाम, छींक, गले में खराश, नाक बंद और आंखों में जलन जैसे लक्षण उभरते हैं। इसी स्थिति को हम स्मोक एलर्जी कहते हैं।

जब हमारा इम्यून सिस्टम धुएं को हानिकारक तत्व मानकर ओवररिएक्ट करता है, तो एलर्जिक राइनाइटिस या स्मोक-इंड्यूस्ड कोल्ड जैसी स्थिति बन जाती है। लगातार छींक आना, बहती या बंद नाक, गले में खराश, आंखों में जलन, सिरदर्द, और छाती में जकड़न इसके प्रमुख लक्षण हैं।

धुएं में मौजूद सूक्ष्म कण हमारी नाक के अंदर मौजूद सिलिया (बाल जैसे सुरक्षा तंतु) को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे वायरस और एलर्जन आसानी से शरीर में प्रवेश कर लेते हैं।

इन स्थितियों में कुछ सरल घरेलू उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं, जैसे तुलसी-अदरक की चाय, हल्दी वाला दूध, नींबू-शहद का मिश्रण और लहसुन का सेवन। भाप लेना, खासकर यूकेलिप्टस या पुदीना तेल के साथ, नाक खोलने और बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है।

आयुर्वेद में भी स्मोक एलर्जी के लिए कई उपाय उपलब्ध हैं, जैसे त्रिकटु चूर्ण, सिंहनाद गुग्गुल और नस्य कर्म (नाक में औषधीय तेल डालना)। अणु तेल की 2 बूंदें नाक में रोज डालने से नासिका मार्ग सुरक्षित रहता है।

गौरतलब है कि भारत में 40 प्रतिशत से अधिक सर्दी-जुकाम के मामले एलर्जी के कारण होते हैं। अगर यह स्थिति लगातार बनी रहती है तो यह अस्थमा या साइनसाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों का रूप भी ले सकती है। इसलिए धुएं से बचाव, प्राकृतिक उपायों का प्रयोग और इम्यून सिस्टम को मजबूत करना ही सबसे बेहतर बचाव है।

–.

पीआईएम/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

स्मोक एलर्जी और सर्दी-जुकाम में फर्क समझिए, इलाज होगा आसान

Nation: लो..कट गया क्लेश! अभी-अभी देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जनवरी से बदल जाएगा ये अहम नियम! जश्न का माहौल #INA


[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button