केंद्रीय कृषि मंत्री आज पंजाब दौरे पर:बाढ़ प्रभावित तीन जिलों का दौरा करेंगे, किसानों से मिलेंगे; पीएम ने सीएम मान जाना था हाल- INA NEWS

पंजाब में आई बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब के दौरे पर हैं। वह तीन जिलों का दौरा कर किसानों से मुलाकात करेंगे। साथ ही सारी स्थिति का जायजा लेंगे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। दौरे के बाद शाम को करेंगे प्रेस कांफ्रेंस केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का जायज़ा लेंगे। वह किसानों से सीधे संवाद और फसल नुकसान का आकलन करेंगे। सुबह 10:30 बजे अमृतसर के घोनेवाल गांव में बाढ़ प्रभावित किसानों से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे गुरदासपुर के धर्मकोट रंधावा गांव में बाढ़ पीड़ित किसानों से मुलाकात करेंगे। जबकि दोपहर 1:30 बजे गुरदासपुर के बेहरामपुर गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3:15 बजे कपूरथला के बेगोवाल और शाम 5:30 बजे अमृतसर के होटल दारा रॉयल में पत्रकारों को संबोधित करेंगे। केंद्र से पंजाब ने मांगे है 60 हजार करोड़ पंजाब के इस समय में 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। सरकार ने डिज़ास्टर एक्ट लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर बाढ़ से पैदा हुए हालातों का जायजा ले चुके हैं। उन्होंने मदद का भरोसा दिया है। दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने अपने जीएसटी और रूरल डेवलपमेंट फंड के 60 हजार करोड़ बकाया मांगे हैं, ताकि लोगों के नुकसान की भरपाई हो सके। सीएम तो यहां तक कह चुके हैं कि वह अपना हक मांग रहे हैं। उनकी तरफ से किसी को भी केंद्र से भीख नहीं मांगी जा रही है। पंजाब हर मुश्किल समय में देश के साथ खड़ा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस मुश्किल समय देश पंजाब के साथ खड़ा होगा।

Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |

Back to top button