यूपी – Aligarh News: बारहद्वारी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध, दुकानदार ने टीम पर फेंका केरोसिन – INA

अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को मंगलवार को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब एक दुकानदार ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम के सदस्यों पर केरोसिन फेंक दिया। घटना के बाद मौके पर खलबली मच गई और काफी देर तक हंगामा होता रहा। 


नगर निगम की टीम सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार कार्रवाई का विरोध करने लगा। आरोप है कि उसने गुस्से में केरोसिन फेंक दिया, जिससे मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम के  अधिकारियों का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान . भी जारी रहेगा।


Credit By Amar Ujala

Back to top button