यूपी – अयोध्या: चंपत राय को आरोपी बनाने पर कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, 15 अक्तूबर को होगी ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक – INA

चढ़ावा चोरी के मामले में चंपत राय सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पर सोमवार को सुनवाई होगी। इस मामले में लंबे समय से चंपत राय को आरोपी बनाए जाने की बात कही जा रही है। अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में अर्जी दी है। पिछली सुनवाई छह तारीख को नहीं हो पाई थी। थाना राम जन्म भूमि पुलिस ने आख्या प्रस्तुत नहीं की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष त्रिपाठी ने अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को तय की थी। अधिवक्ता संघ के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने 19 सितंबर को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें चंपत राय, अनिल मिश्रा, कृष्ण मोहन, गोपाल राव सहित अज्ञात के विरुद्ध मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग है। एक अन्य मंदिर चढ़ावा प्रकरण में ट्रस्टी कृष्ण मोहन की रिपोर्ट पर आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल है। यह आरोप पत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में दाखिल है।



Credit By Amar Ujala

Back to top button