यूपी – बीएचयू का मधुबन पार्क: शराब, बीयर, ग्लास, गोगो और भी कई आपत्तिजनक चीजें मिलीं; आम लोग भी फेंकते हैं बोतलें – INA

बीएचयू में कभी छात्रसंघ राजनीति, बौद्धिक और रचनात्मक संवाद का केंद्र रहा मधुबन पार्क किसी सूखे-गीले नशे की बगिया में तब्दील होता जा रहा है। नशा, गंदगी और आपत्तिजनक सामान मिले हैं। मधुबन के सबसे पीछे और चिल्ड्रेन पार्क में हर रोज उगे बड़े घासों में और चबूतरों के पास शराब के बोतल, बीयर के केन, शीशियां, ग्लास और गोगो का मिलना आम हो गया है। पिकनिक या टाइम पास करने आए कुछ लोगों के चलते ये स्थिति खड़ी हुई है। इनको रोकने के लिए एक प्रॉक्टोरियल बोर्ड का एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखता, वहीं सफाई करने वाली टीम सिर्फ मुख्य पार्क के आसपास ही गंदगी उठाकर एक जगह इकट्ठा करती है।


नशेड़ियों के अलावा यहां पर आम लोग भी प्लास्टिक की बोतलें पार्क में ही फेंक दे रहे हैं। वहां उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। बीएचयू के छात्रों के मुताबिक बाहरी लड़कों ने पार्क को नशेड़ियों का अड्डा बना दिया है। इन पर निगरानी के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें; Rail Accident: झारखंड में कोयला लदी मालगाड़ी के 15 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रनों को किया गया निरस्त; कई डायवर्ट


Credit By Amar Ujala

Back to top button