यूपी – Budaun News: प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप – INA

बदायूं के शेखूपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हालत बिगड़ने पर समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया और गंभीर होने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।