यूपी – लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों को बांटी एक्सपायर सिरप, पीते ही कई मासूम पड़े बीमार, मुंह बंद रखने को दिए 100 रुपये – INA

कानपुर में पांडु नदी के कहर से जूझ रहे बर्रा मायापुरम् के लोगों की समस्याएं स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ा दीं। सोमवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पर एक्यपायर सिरप बांट दिया, जिसे पीकर कई बच्चे बीमार पड़ गए। इसके बाद लोगों ने सरकारी दवाएं फेंक दीं। मंगलवार को जब टीम पहुंची, तो उनसे दवा लेने से ही इंकार कर दिया। नजदीक के डॉक्टर से दवा लेने के बाद बच्चों की हालत सुधरी है।
सीएमओ ने इसे गलत बताया और कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरह से कोई सिरप नहीं बांटा गया है। बता दें कि लगातार पांडु नदी का पानी बढ़ रहा है। इससे आसपास रह रहे लोगों को बीमारियां भी अपनी चपेट में ले रही हैं। मायापुरम् इलाके में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 20 परिवारों को दवा दी। इन दवाओं में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक सिरप भी वितरित किया।