यूपी – Chitrakoot: पेड़ से लटका मिला लाइनमैन का शव, परिजनों ने एसआई पर लगाया धमकी देने का आरोप – INA

राजापुर थाना क्षेत्र के भटरी के नंदू पुरवा में शनिवार को बिजली लाइनमैन ने गांव के बाहर पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। साथ ही एक दारोगा पर जेल भेजने की धमकी का ऑडियो वायरल है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
नंदू पुरवा निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उसका बेटा शिवशंकर शुक्ला (26) सरधुआ बिजली उपकेंद्र में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी से घर लौटा और कुछ देर बाद नित्य क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो गांव और आसपास में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।