यूपी – CM GRID: अलीगढ़ में 62.80 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का अनुबंध निरस्त, फर्म काली सूची में डाली – INA

अलीगढ़ नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रीन सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 62.80 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी पीपीएस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड को काली सूची में भी डाला गया है।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने यह कार्रवाई की। फर्म को गूलर रोड, खैर रोड, आईटीआई रोड और रेलवे रोड के कार्य आवंटित थे। निरीक्षण में कार्यों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। परियोजना के क्रियान्वयन में लगातार लापरवाही, संसाधनों की कमी और देरी सामने आई। फर्म को कई बार सुधार के निर्देश दिए गए थे। तीन नोटिस जारी होने के बाद भी कोई संतोषजनक सुधार नहीं हुआ। एजेंसी पर अब तक 2.20 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया जा चुका था।

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

Table of Contents

जनहित में सख्त कार्रवाई

Table of Contents

Table of Contents

नगर आयुक्त ने कहा कि करोड़ों रुपये की इस महत्वपूर्ण परियोजना में लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। जनहित को ध्यान में रखते हुए अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त किया गया। फर्म की जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है। काली सूची में डालने की सूचना अन्य निर्माण एजेंसियों को भेजी गई है। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता न करने की बात कही। मुख्यमंत्री की शून्य सहनशीलता नीति के तहत दोषी एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News