यूपी – मौत का ‘स्टॉल': मोमोज खाने रुका था विशाल, ईंट-पत्थरों से कूंचकर मारा, छह थानों की फोर्स तैनात, पांच गिरफ्तार – INA

कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार शाम बनियापुरवा पुलिस बूथ के सामने भोपालपुरवा निवासी विशाल निषाद (25) की ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या कर दी गई। वह ठेले पर फिंगर और मोमोज खाने के लिए रुका था।