यूपी – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज: बोले- सपा मुस्लिम तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का नया मॉडल – INA

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya said SP is new model of Muslim appeasement and vote bank politics

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

– फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि संभल में कोई दंगा नहीं हुआ था। हर कोई जानता है कि सपाइयों की आपसी लड़ाई में माहौल बिगड़ा था। समाजवादी पार्टी में गुंडे, दंगाई और माफिया होते हैं। अखिलेश यादव मुआवजा और प्रतिनिधिमंडल भेजने की नौटंकी कर रहे हैं। पांच लाख रुपये की जगह पांच करोड़ रुपये दे दें। कहा कि यह सपा मुस्लिम तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति का नया मॉडल है।

संडीला में एमएलसी अशोक अग्रवाल के विद्यालय में वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि उपचुनाव में मिली करारी पराजय से अखिलेश यादव को मिर्ची लग गई है। अखिलेश उस जख्म को सहला नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अखिलेश यादव और उनकी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को नकार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को अब न सिर्फ हिंदुओं बल्कि मुसलमानों का भी भरपूर वोट मिल रहा है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा की साइकिल पंचर हो गई है और सैफई के लिए रवाना हाे गई है। संभल की घटना को लेकर शिवपाल यादव के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भााजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में यकीन रखती है। इसी की बदौलत हरियाणा जीते हैं, महाराष्ट्र जीते हैं और उत्तर प्रदेश का उपचुनाव भी जीते हैं। दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा केा प्रचंड जीत मिलेगी। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Credit By Amar Ujala

Back to top button