यूपी – फेंगल तूफान: मौसम विभाग ने बता दिया इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रातें होंगी और सर्द… पड़ेगा घना कोहरा – INA

temperature will drop in UP Due to effect of Fengal storm from 4th December severe cold along with dense fog

कड़ाके की ठंड

– फोटो : अमर उजाला

अवध क्षेत्र में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट है। दो दिन बाद पुरवाई चलने से यहां के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रातें और सर्द होने वाली हैं। वहीं घना कोहरा भी छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को समुचित व्यवस्था कर लेने के लिए अलर्ट किया है। 

राजधानी लखनऊ में रविवार को दिन में अच्छी धूप खिली। दिन के तापमान में हल्के उछाल से दोपहर में थोड़ी गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन मौसम और तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

फेंगल तूफान का दिखेगा असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि चार दिसंबर से फेंगल तूफान के असर से यूपी में पुरवाई चलेगी। इसके बाद के दिनों में तापमान में गिरावट के साथ मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा। 

इतना रहा तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की उछाल के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button