यूपी – खुशखबर: ट्रेन का इंतजार, भूख की नहीं रहेगी चिंता; आगरा कैंट-ईदगाह पर 1 नवंबर से लगेगी फूड वैन – INA

आगरा कैंट और ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को अब चाय-नाश्ते और खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया में पहली बार फूड वैन शुरू होने जा रही हैं। एक नवंबर से शुरू होने वाली इन वैन में चाय, कॉफी, पानी, नाश्ता, भोजन और पैक्ड खाद्य पदार्थ मिलेंगे।


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा कैंट और ईदगाह में पांच साल के लिए फूड वैन के अनुबंध दिए गए हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधा होने से यात्रियों को सामान लेने के लिए स्टेशन से बाहर जाने और वापस आने में समय नहीं गंवाना पड़ेगा।

इससे कम समय में यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होगी। मंडल में मथुरा जंक्शन के दोनों प्रवेश क्षेत्रों में भी फूड वैन शुरू की जाएंगी। चारों फूड वैन से पांच साल में 12.16 करोड़ रुपये से अधिक गैर-किराया आय का अनुमान है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button