यूपी – हरदोई मर्डर: चरित्र शंका में पति बना हैवान, चाकू से रेता पत्नी का गला, सिर धड़ से किया अलग, आरोपी हिरासत में – INA

हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार रात पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान नगमा (28) पत्नी परवेज के रूप में हुई है।
नगमा और परवेज करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराये पर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, परवेज को शक था कि नगमा किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी।