यूपी – Hathras Road Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, दूसरा घायल – INA

A speeding car crushed the bike

सड़क हादसा

– फोटो : एएनआई

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 3 दिसंबर शाम को गांव गुरसौटी के निकट एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

3 दिसंबर शाम को सादाबाद के विनोबा नगर निवासी 25 वर्षीय आकाश चौधरी उर्फ मंकी पुत्र एवं उनका दोस्त राहुल पुत्र राजवीर उपाध्याय मोटरसाइकिल से आगरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल ग्राम गुरसौटी से . निकली तो सामने से आती एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने मदद कर उनको आगरा के एसएन अस्पताल भिजवाया। वहां आकाश चौधरी की रास्ते में मौत हो गई। 
राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन होती हैं दुर्घटनाएं 
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई घायल हो चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस-प्रशासन हादसों की रोकथाम के इंतजाम करने में सुस्ती बरत रहा है। दुर्घटना के काफी देर बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंचती है। इसके साथ ही के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवा भी काफी देर बाद पहुंचती हैं। इस कारण जनहानि की संभावना बनी रहती है।

[ad_2]
Credit By Amar Ujala

Back to top button