यूपी – पति को दी खौफनाक मौत: दूध में नींद की गोलियां मिलाकर किया बेहोश, फिर अंगोछे से गला कसकर उतारा मौत के घाट – INA

भतीजे से प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर सिविल लाइन के तोड़ा गांव में पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। हत्या से पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर अंगोछे से गला कसकर मार दिया था। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने शव को पंखे पर टांग दिया था। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ के बाद मंगलवार को घटना का खुलासा किया।




पुलिस लाइन में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात तोड़ा गांव निवासी आनंद राजपूत उर्फ महबूब (35) का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला था। परिजन ने आनंद की पत्नी आशिकी और उसके प्रेमी शिवम पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के पिता सुघर सिंह राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।


Credit By Amar Ujala

Back to top button