UP .: जनता दर्शन में एक नन्हीं बच्ची की तकलीफ ने सीएम योगी को किया भावुक, फिर दे डाला ये निर्देश
.webp)
UP .: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान एक बीमार बच्ची और उसकी मां की स्थिति ने मुख्यमंत्री को भावुक कर दिया.
गंभीर बीमारी से जूझ रही है बच्ची
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी स्वयं कुर्सियों पर बैठे फरियादियों के पास जाकर उनकी बातें ध्यान से सुनते रहे. इसी क्रम में उनकी नजर अपनी बीमार बच्ची को गोद में लिए बैठी एक महिला पर पड़ी. महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसकी बच्ची गंभीर बीमारी से जूझ रही है और इलाज के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत है. साथ ही उसने आवास की भी समस्या रखी.
सीएम ने मासूम को गोद में लेकर किया दुलार
मुख्यमंत्री योगी ने बच्ची को गोद में लेकर दुलार किया और मां को आश्वस्त किया कि सरकार बच्ची का बेहतर से बेहतर इलाज कराएगी और परिवार को आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए कि बच्ची के इलाज का मेडिकल इस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा जाए ताकि समय पर आर्थिक सहायता मिल सके.
जनता दर्शन में अन्य कई लोगों ने भी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंदों के मामलों में तेजी से कार्यवाही कर मदद पहुंचाई जाए.
समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पित है सरकार
सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान लोगों से कहा कि सरकार हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ देने और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संकल्पित है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्ष, समयबद्ध और संतोषजनक तरीके से किया जाए.
अपराध और जमीन कब्जे से संबंधित शिकायतों पर उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. कार्यक्रम के अंत में सीएम योगी ने बच्चों को दुलारते हुए उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट भी भेंट की.
यह भी पढ़ें: CM Yogi on Women Safety: महिला सुरक्षा को लेकर आया ‘योगी प्लान’, ऑटो-रिक्शा और कैब पर लागू किये ये सख्त नियम
UP .: जनता दर्शन में एक नन्हीं बच्ची की तकलीफ ने सीएम योगी को किया भावुक, फिर दे डाला ये निर्देश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,





.webp)


.webp)


