यूपी – Kanpur: 250 करोड़ के अवैध लेनदेन में इनामी गिरफ्तार, मास्टर माइंड सुल्तान मिर्जा विदेश फरार – INA

पांच साल के भीतर नौ राज्यों में साइबर ठगी के 250 करोड़ का अवैध लेनदेन कराने के आरोपी 50 हजार के इनामी व मूल रूप से दिबियापुर औरैया निवासी राजवीर व उसके साथी शिवम सन्हा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने अब इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार के सासाराम निवासी सुल्तान मिर्जा उर्फ अभय शुक्ला उर्फ जान सेना उर्फ वैलेंटाइन को बताया है। पुलिस उसकी तलाश में है। मिर्जा के नेपाल या फिर दुबई में छिपे होने की आशंका है।


मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि राजवीर बैंक अधिकारियों के माध्यम से लोगों के म्यूल खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगाता था। फिर उसका अवैध लेनदेन कराता था।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button