UP News: संभल में बचे हैं सिर्फ 15% हिंदू, आयोग ने सीएम योगी को सौंपी हिंसा की रिपोर्ट – INA


उत्तर प्रदेश के संभल की डेमोग्राफी को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. इसके मुताबिक, संभल में केवल 15 प्रतिशत हिंदू बचे हैं. बाकी सब पलायन कर गए. आजादी के बाद संभल नगर पालिका में 45% हिंदू थे. इसके बाद से यहां की डेमोग्राफी बदलती गई. तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है. आयोग के सदस्य पूर्व डीजीपी एके जैन ने कहा कि सीएम योगी को आज सुबह 10 बजे रिपोर्ट सौंप दी गई. ये पूरी तरह से गोपनीय रिपोर्ट है.
संभल हिंसा के बाद न्यायिक आयोग का गठन किया गया था. 24 नवंबर, 2024 को क्षेत्र में हिंसा भड़की थी. संभल में मस्जिद में सर्वे करने के दौरान हिंसा हुई थी. न्यायिक आयोग में इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस देवेंद्र कुमार अरोड़ा और रिटायर्ड IAS अमित मोहन, रिटायर्ड IPS अरविंद कुमार जैन थे. आज न्यायिक आयोग की टीम ने सीएम योगी से मुलाकात कर गोपनीय जांच रिपोर्ट सौंपी दी है.
रिपोर्ट में क्या-क्या?
दंगों में विदेशी हथियार मिले थे. रिपोर्ट में मेड इन USA हथियार मिलने की बात है. सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में लव जिहाद, दंगे और सामाजिक गतिविधियों से धर्मांतरण का भी जिक्र है.
सूत्रों के मुताबिक, पठान तुर्क में आपसी संघर्ष में संभल हमेशा से जलता रहा. 1947 से हर दंगे में सिर्फ हिंदू मारे जा रहे थे. इस बार भी हिंदुओं को मारने की प्लानिंग थी. दंगा करने के लिए भीड़ को बाहर से बुलाया गया था. हिंदू मोहल्ले में पुलिस की मौजूदगी के कारण हिंदू बच गए थे. तुर्क पठानों ने पुरानी रंजिश में दंगों के दौरान एक दूसरे को मारा.
22 नवंबर को नमाजियों को संबोधित करते सांसद ज़िया-उर-रहमान बर्क ने कहा था, हम पुलिस प्रशासन सरकार से दबने वाले थोड़ी हैं. अरे हम इस देश के मालिक हैं. नौकर, गुलाम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि मैं खुले रूप से कह रहा हूं कि, मस्जिद थी, मस्जिद है, इंशा-अल्ला मस्जिद रहेगी कयामत तक. जिस तरह अयोध्या में हमारी मस्जिद ले ली गई, वैसा यहां नहीं होने देंगे.
रिपोर्ट पर वीएचपी ने क्या कहा?
रिपोर्ट पर VHP के विनोद बंसल ने कहा कि इसकी और डिटेल्स आएंगी लेकिन ये बात किसी से छुपी नहीं है कि हिंदुओं को किस तरह से एक बार नहीं अनेक बार इस्लामिक जिहादियों ने निशाना बनाया है. आजादी के बाद से कई बार निशाना बनाया गया. यही वजह है कि हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं.
मौलाना साजिद रशीदी ने रिपोर्ट को बताया बायस्ड
संभल की रिपोर्ट पर मौलाना साज़िद रशीदी ने कहा कि संभल हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी ने एक कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने आज अपनी रिपोर्ट सौंपी है. उस रिपोर्ट में कहा गया कि पहले यहां 45% हिंदू थे और अब 15% रह गए हैं. लोगों ने दंगों की वजह से पलायन किया है यह बायस्ड रिपोर्ट है. उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह दंगा और नफरत फैलाने के लिए है. इसकी वजह से फिर संभल में दंगे भड़केंगे. फिर हिंदू-मुसलमान होगा.
हिंसा में कितने लोग मारे गए थे
इस हिंसा में कम से कम 5 लोग मारे गए थे. मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश एक स्थानीय अदालत ने 19 नवंबर को दिया था, जब एक याचिका में दावा किया गया था कि 1526 में मस्जिद बनाने के लिए एक मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था. यह आदेश चंदौसी के सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) आदित्य सिंह की अदालत ने पारित किया था. पहला सर्वेक्षण 19 नवंबर को हुआ था. 24 नवंबर को दूसरे सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी.
संभल में बचे हैं सिर्फ 15% हिंदू, आयोग ने सीएम योगी को सौंपी हिंसा की रिपोर्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











