UP News: दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों में भी अलर्ट; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल – INA

UP News: दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों में भी अलर्ट; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल – INA

देश के कई राज्यों में इन दिनों लगातार भारी बरसात हो रही है. आसमान में बादल छाए हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोंकण, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के विशाल गंगा के मैदान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और असम 70 से 200 मिमी बरसात दर्ज हुई. मौसम विभाग की ओर से आज भी कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

देश की राजधानी में देर रात बारिश हुई. इस वजह से राज्य में तापमान भी कुछ गिरा है और लोगों को भारी उमस से भी राहत मिली है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया गया है कि राज्य में आज यानी 26 जुलाई को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. इतना ही नहीं राज्य में ये बारिश 31 जुलाई तक जारी रह सकती है.

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाब का क्षेत्र बना है. ये तेजी से झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बढ़ रहा है. इस वजह से झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गई है. आज छत्तीसगढ़, कोंकण और विदर्भ सहित महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में बरसात देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में अलर्ट

पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज और कल तो वहीं मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल भारी की संभावना जताई है. पंजाब हरियाणा में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में हल्की बरसात की संभावना है.

हिमाचल-उत्तराखंड समेत इन राज्यों में भारी बारिश

इसके अलावा गोवा, तटीय कर्नाटक, कोंकण, दक्षिण गुजरात, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का मौसम विभाग की और से अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में भी अगले चार दिन भारी बारिश हो सकती है. त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालयय में आज और भारी बरसात हो सकती है.

ये भी पढ़ें:बिना मर्जी यौन संबंध बनाने का अधिकार नहीं देती लड़की से दोस्ती, HC ने खारिज की रेप आरोपी की बेल याचिका

दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश, यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों में भी अलर्ट; जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button