UP News: 2 दिन मथुरा में इन वाहनों की एंट्री रहेगी बैन, जन्माष्टमी पर 35 रास्ते बंद… जानें कहां-कहां होगी पार्किंग? – INA

UP News: 2 दिन मथुरा में इन वाहनों की एंट्री रहेगी बैन, जन्माष्टमी पर 35 रास्ते बंद… जानें कहां-कहां होगी पार्किंग? – INA

16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में भी कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन ने मथुरा में 15 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया. इसमें गोवर्धन चौराहा और मण्डी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले कमर्शियल वाहनों, रोडवेज बसों और ट्रैक्टर समेत सभी पर बैन रहेगा. रोडवेज बसे इंडस्ट्रियल एरिया, जयगुरुदेव एनएच-19 से होकर मालगोदाम तक आएगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी.

वहीं भूतेश्वर तिराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों पर रोक रहेगी. मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि, चौक बाजार और लाल दरवाजा की ओर सभी तरह के वाहन, गोकरन तिराहा से चौक बाजार और द्वारिकाधीश मंदिर की ओर सभी वाहन, बस स्टैंड से भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज और नगर निगम बसों पर भी रोक लगाई गई है. स्टेट बैंक चौराहा से भूतेश्वर की ओर भारी वाहन और ट्रैक्टर नहीं चलेंगे और इन्हें धौली प्याऊ से होकर भेजा जाएगा. कृष्णापुरी औ जीआईसी कॉलेज बैरियर से होलीगेट, लक्ष्मी नगर चौराहा से एनसीसी तिराहा, डींग गेट चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि और गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी चौराहा की ओर भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा.

इन जगहों पर भी एंट्री रहेगी बैन

भरतपुर गेट से डींग गेट, चौक बाजार से मिलन तिराहा, महाविद्या कॉलोनी बैरियर से रूपम तिराहा, गणेशरा कट (एनएच-19 बैरियर) से पोतरा कुण्ड, भैस बहौरा केआर डिग्री कॉलेज तिराहा से अमरनाथ कट, बीएन पोद्दार कॉलेज/छावनी रेलवे स्टेशन गेट-2 से होलीगेट, स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट, रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ से स्टेट बैंक चौराहा, नया बस स्टैंड से भूतेश्वर तिराहा, एनएच-19 बजरंग धर्मकांटा अंडरपास महोली रोड से नया बस स्टैंड और कृष्णा नगर बिजलीघर तिराहा/फायर सर्विस कट से भूतेश्वर की ओर भी गाड़ियों की एंट्री बैन रहेगी. जरूरत पड़ने पर इन मार्गों पर चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा को भी रोका जाएगा.

खबर अपडेट की जा रही है

2 दिन मथुरा में इन वाहनों की एंट्री रहेगी बैन, जन्माष्टमी पर 35 रास्ते बंद… जानें कहां-कहां होगी पार्किंग?




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button