UP News: सिग्नल का झंझट खत्म, नोएडा से लखनऊ अब सिर्फ 3 घंटे में; टूरिज्म को लगेंगे पंख, लोगों की भी लगेगी लॉटरी, जानें कैसे… – INA

UP News: सिग्नल का झंझट खत्म, नोएडा से लखनऊ अब सिर्फ 3 घंटे में; टूरिज्म को लगेंगे पंख, लोगों की भी लगेगी लॉटरी, जानें कैसे… – INA

Noida Lucknow Expressway Update: उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को खुशखबरी दी है. ऐलान किया है कि अब नोएडा से लखनऊ के लिए ऐसा एक्सप्रेस-वे बनेगा, जिससे राज्य को तो फायदा होगी ही. मगर यूपी वासियों को भी इससे खूब फायदा होने वाला है. जानकारी के मुताबिक, नोएडा से लखनऊ के बीच नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनने का ऐलान किया गया है. इससे अब सिर्फ तीन घंटे में नोएडा से लखनऊ और लखनऊ से नोएडा पहुंच सकेंगे. फिलहाल ये दूरी लगभग 6 घंटे में तय होती है.

नोएडा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गति, सुविधा और कनेक्टिविटी तीनों में जबरदस्त बदलाव आएगा. ये नया एक्सप्रेस-वे नोएडा के पास के क्षेत्र से शुरू होकर लखनऊ के आउटर तक पहुंचेगा. इसकी डिजाइन पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगी. यानि रास्ते में कोई रुकावट या सिग्नल नहीं आएगा. सड़क के दोनों ओर स्मार्ट टोलिंग सिस्टम, ओवरब्रिज, सर्विस लेन और ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर भी तैयार किए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ आम यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि दिल्ली-NCR से लखनऊ के बीच बिजनेस ट्रैवल, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म को भी जबरदस्त बूस्ट मिलेगा. औद्योगिक क्षेत्रों और नई हाउसिंग स्कीमों को इस एक्सप्रेसवे से सीधा फायदा मिलेगा. रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिन इलाकों से ये सड़क गुजरेगी, वहां की जमीनों की कीमतें जल्द आसमान छुएंगी.

Uttar Pradesh

यूपी वासियों को कैसे मिलेगा इससे लाभ?

इस ग्रीनफील्ड रोड प्रोजेक्ट में मल्टीपल एंट्री-एग्जिट पॉइंट होंगे, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को बाजारों और शहरों से बेहतर कनेक्शन मिलेगा. इससे कृषि उत्पादों को ट्रांसपोर्ट करना भी आसान हो जाएगा और लोकल मंडियों से सीधा व्यापार बढ़ेगा. गांवों में भी सड़क के किनारे छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा.

कब तक बनकर तैयार होगा ये एक्सप्रेस-वे?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस एक्सप्रेस-वे पर लगभग ₹45,000 करोड़ की लागत आने वाली है और इसका काम 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा. इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी और यूपी एक्सप्रेस-वे डेवलपमेंट अथॉरिटी मिलकर संभाल रहे हैं.

सिग्नल का झंझट खत्म, नोएडा से लखनऊ अब सिर्फ 3 घंटे में; टूरिज्म को लगेंगे पंख, लोगों की भी लगेगी लॉटरी, जानें कैसे…




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button