UP News: करवट बदलते टच हुई मुलायम चीज, बिस्तर में घुसा था 10 फीट लंबा अजगर, युवक की निकली चीख – INA


उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक चारपाई पर सो रहा था. इस दौरान उसेक बिस्तर में अजगर घुस गया और आरम से बिस्तर पर सो गया. करवट लेने के दौरान युवक को कुछ होने का एहसास हुआ. इस पर उसने टटोलकर कर देखा तो उसकी सांसे अटक गई.
घबराया युवक तेजी के साथ चीखते हुए कमरे से बाहर की और भागा. चीख की आवाज सुन परिवार के सदस्य एकत्र हो गए. अजगर को बिस्तर पर देख हर कोई हैरान रहा गया. उन लोगों ने तुरंत ही वन विभाग को सुचना दी.
सोते युवक के बिस्तर में घुसा अजगर
मामला एत्मादपुर घड़ी खंजर गांव की है. यहां का रहने वाले मनीष त्यागी रविवार की रात खाना खाकर बिस्तर पर सोनो चले गया. इस दौरान करीब 11 बजे करवट बदलते समये उसे बिस्तर में कुछ मुलायम चीज का एहसास हुआ. उसने चेक किया तो उसके पैरो तले जमीन निकल गई. मनीष के साथ बिस्तर पर एक 10 फीट लंबा और भारी भरकम अजगर आराम फरमा रहा था. उसके अहसास भर से मनीष की हालत खराब हो गई थी.
युवक ने तेजी के साथ उठकर लाइट जलाई और चीखते हुए कमरे से बाहर भागा. चीख की अवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग उसके पास पहुंचे. इसके कुछ देर बाद अजगर बिस्तर से खिड़की पर जाकर बैठ गया. इसके बाद वन विभाग के लोगों को सुचना दी गई, लेकिन रात होने की वजह से वन विभाग की टीम ने आने से मना कर दिया.
नहीं आई वन विभाग की टीम
करीब दो घंटे की मस्कत के बाद ग्रामीणों ने अजगर को बेरे में बंद कर बंद कर दिया. सुबह 9 बजे के करीब तक वन विभाग की टीम नहीं आने की वजह से गांव वालों ने अजगर को पास के जंगल में लेजाकर छोड़ दिया. लोगों का कहना है कि गर्मी के चलते मनीष ने खिड़की खुली छोड़ दी थी. इसी रास्ते से अजगर कमरे में घुसा होगा और चारपाई पर चढ़ गया.
करवट बदलते टच हुई मुलायम चीज, बिस्तर में घुसा था 10 फीट लंबा अजगर, युवक की निकली चीख
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










