UP News: UP: ‘बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो’… केसरिया महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव – INA

UP News: UP: ‘बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो’… केसरिया महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव – INA

बेटियों की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत में ठाकुर समाज की महापंचायत में एक अनोखा प्रस्ताव सामने आया है. बागपत जिले गौरीपुर मितली गांव में आयोजित इस ‘केसरिया महापंचायत’ में बड़ी संख्या में ठाकुर समाज के लोग जुटे. मंच से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ठाकुर कुंवर अजय प्रताप सिंह ने एक घोषणा की.

क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर अजय प्रताप सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज अपनी बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे. हम पुरानी परंपराओं को भूलते जा रहे हैं. पहले जब बेटी का कन्यादान होता था तो उसे आत्मरक्षा के लिए हथियार दिया जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. अब बेटियों को शादी में सोना-चांदी और नकदी दी जाती है, जो उनकी सुरक्षा नहीं कर सकती.

बेटी को कटार, तलवार या रिवॉल्वर जरूर दो

क्षत्रिय महासभा महासभा के अध्यक्ष कुंवर अजय प्रताप सिंह ने कहा, “अगर वो सोना पहनकर बाजार जाएगी तो लुट जाएगी. चोर-उचक्के नहीं छोड़ेंगे. इसलिए बेटी को सोना-चांदी दो या न दो, लेकिन कटार, तलवार या रिवॉल्वर जरूर दो. रिवॉल्वर महंगी हो तो कट्टा ही दे दो.”

कुंवर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज के दौर में बेटियों को खुद की सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह हम अपने बेटे को ताकत देते हैं, उसी तरह बेटियों को भी सशक्त बनाना होगा.

बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने का किया आह्वान

कुंवर अजय प्रताप सिंह ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दें और उन्हें सुरक्षा के साधनों से लैस करें. वहीं इस महापंचायत में ठाकुर समाज के लोग विभिन्न जिलों से पहुंचे और इस फैसले का समर्थन किया. सभा में मौजूद लोगों ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर इस तरह के कदम को सराहा और इसे समय की जरूरत बताया.

ये भी पढ़ें:- सास ने तेजाब विपिन को पकड़ाया, फिर निक्की हत्याकांड की FIR कॉपी आई सामने, बहन कंचन ने प्वांइट टू प्वाइंट बताई उस रोज की कहानी

UP: ‘बेटियों को शादी में सोना-चांदी नहीं, तलवार-कट्टा दो’… केसरिया महापंचायत में अनोखा प्रस्ताव




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button