UP News: UP: पिता काट रहा जेल, बेटे का मौलाना ने करा दिया धर्म परिवर्तन; बिपिन से बनाया ‘नूर आलम’ – INA

UP News: UP: पिता काट रहा जेल, बेटे का मौलाना ने करा दिया धर्म परिवर्तन; बिपिन से बनाया ‘नूर आलम’ – INA

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. मामला खड्डा थाना क्षेत्र के मनसा छपरा गांव का है, जहां एक हिंदू परिवार की गरीबी का फायदा उठाकर मदरसे के मौलाना ने युवक का धर्म परिवर्तन करा दिया. पीड़ित पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के मनसा छपरा गांव में रहने वाला महेंद्र कुशवाहा 10 साल पहले एक अपराध में जेल चला गया था. 10 साल बाद वह लौटकर वापस अपने घर पहुंचा. इस दौरान उसने जब अपने बड़े बेटे विपिन कुशवाहा को घर पर नहीं पाया तो पत्नी से उसके बारे में पूछा. इसके बाद उसे पता चला कि बेटा कोहरगड्डी में स्थित एक मदरसे में रह रहा है. इस बात की जानकारी होते ही महेंद्र बेटे को लाने के लिए मदरसे पहुंच गया.

मारपीट पर उतारू हुआ मौलाना

यहां उसने देखा कि मदरसे के मौलाना मुजीबुर्रहमान ने बच्चा को अपने कब्जे में रखा हुआ है. पिता महेंद्र ने जब अपने बेटे को वापस मांगा तो मौलाना मुजीबुर्रहमान पीड़ित परिवार के साथ मारपीट पर उतारू हो गया और बेटे को वापस देने से मना कर दिया. इसके बाद पिता महेंद्र कुशवाहा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी मौलाना के चंगुल से बच्चे को छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया.

पुलिस ने की कार्रवाई

इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. कोहरगड्डी स्थित मदरसे का मौलाना मुजीबुर्रहमान जिसने महेंद्र कुशवाहा के परिवार की गरीबी का फायदा उठाया उन्हें भोजन, कपड़ा और रुपए का लालच दिया. उसके बाद उनके घर से विपिन कुशवाहा का धर्म परिवर्तन करा दिया. मुजीबुर्रहमान ने बिपिन कुशवाहा का नाम बदलकर नूर आलम रख दिया था.

पति महेंद्र 10 सालों बाद जब जेल से सजा काटकर घर आया तो अपने पत्नी और बच्चों के रहन-सहन को देखकर वह हक्का-बक्का रह गया था. महेंद्र का कहना है कि वो अब मेहनत से अपने परिवार के लिए कमाएगा और पूरे परिवार को ठीक से रखेगा. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस मदरसे के मौलाना ने और कितने परिवारों के साथ इस तरीके का धर्म परिवर्तन का खेल खेला है.

UP: पिता काट रहा जेल, बेटे का मौलाना ने करा दिया धर्म परिवर्तन; बिपिन से बनाया ‘नूर आलम’




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button