UP News: UP: विधवा मां से रेप… नशे में बेटे ने ही की हैवानियत, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी – INA

UP News: UP: विधवा मां से रेप… नशे में बेटे ने ही की हैवानियत, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी – INA

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल रिश्तों की पवित्रता को कलंकित किया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है. यहां एक 19 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में अपनी ही विधवा मां के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के अनुसार, आरोपी बेटा लंबे समय से इस तरह की हरकत कर रहा था और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था.

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 जुलाई 2025 की रात आरोपी गोविंद घर आया. उसने पहले मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म किया. यह घटना यहीं नहीं रुकी, बल्कि 11 जुलाई को आरोपी ने फिर मौका पाकर घर में घुसते ही उसे जमीन पर गिराकर दुष्कर्म की कोशिश की. किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर भागी और अपनी देवरानी के घर शरण ली, लेकिन लोकलाज के कारण किसी को कुछ नहीं बताया.

लोकलाज के कारण चुप रही पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता ने समाज और परिवार की बदनामी के डर से किसी से कुछ नहीं कहा. लेकिन आरोपी की हरकतें और बढ़ती धमकियों के कारण आखिरकार उसने हिम्मत जुटाई और देवरानी को पूरे मामले के बारे में जानकारी दी. इसके पीड़िता अपने देवरानी के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है. उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सैफई थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस पीड़ित को हर संभव सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

UP: विधवा मां से रेप… नशे में बेटे ने ही की हैवानियत, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button