UP News: UP: प्रेमी के साथ बंद कमरे में मिली पत्नी, पति से कहा- मुंह खोला तो… मायके वालों ने भी दिया साथ – INA


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक पति को उसकी पत्नी ने जान से मारने की धमकी दी. पति ने मझोला थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई है. पति का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
मझोला थाना क्षेत्र के युवक की शादी दो साल पहले कुंदरकी क्षेत्र की महिला से हुई थी. दंपति की एक बेटी भी है. युवक ने बताया कि वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता है. 19 जून 2025 को सुबह करीब 10 बजे उसके भाई ने उसे सूचना दी कि उसकी गैरमौजूदगी में एक अनजान व्यक्ति घर पर आया है.
पत्नी को प्रेमी साथ पकड़ा
सूचना मिलते ही युवक घर पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को उसके अमरोहा के रहने वाले प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. शिकायतकर्ता युवकके अनुसार, जब उसने इस बारे में पूछा तो पत्नी ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा देगी. इसके बाद उसी दिन शाम करीब 6 बजे पत्नी अपनी मां के साथ मायके चली गई.
ससुराल वालों ने धमकाया
युवक ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने अपनी ससुराल वालों से इस घटना की शिकायत की, तो उन्होंने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने उनकी बेटी को बदनाम किया तो वो उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देंगे. युवक ने 21 जून 2025 को मझोला थाने में तहरीर देकर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने में युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और अमरोहा निवासी प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पत्नी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:50 लाख दहेज लाओ नहीं लाई तो डाल दिया केरोसीन, जान बचाकर भागी बहू
UP: प्रेमी के साथ बंद कमरे में मिली पत्नी, पति से कहा- मुंह खोला तो… मायके वालों ने भी दिया साथ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











