UP News: Viral: 100 रुपये की घूस लेखपाल मैडम को पड़ी भारी, चाय-पानी के चक्कर में लड़के ने वीडियो बनाकर किया खेल – INA


अपने यहां के सरकारी सिस्टम में जब तक कर्मचारियों को रिश्वत ना मिले वो लोग काम नहीं करना चाहते हैं. जब इसके सारे रास्ते बंद हो जाते हैं तो लोग चाय पानी के नाम पर आम लोगों से उगाही करना शुरू कर देते हैं. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जहां एक महिला लेखपाल ऑन कैमरा रिश्वत लेती नजर आ रही है. वीडियो में शख्स से कहती नजर आ रही है कि ये पैसे उसने चाय पानी के लिए हैं. रिश्वत कितनी भी हो और किसी ने भी ली हो, यह गलत है मतलब गलत है!
इस क्लिप की सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि अंत में महिला को शक भी हो जाता है कि वो शख्स उसके वीडियो को रिकॉर्ड भी कर रहा है. ऐसे में वह तुरंत रिश्वत देने वाले से पूछती भी है, लेकिन तब तक वीडियो खत्म हो जाती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना UP के शाहजहांपुर की है. जहां वीडियो के वायरल होते ही महिला को तुरंत उनके पोस्ट निलंबित कर दिया गया है. यूजर्स भी इस घटना पर कमेंट्स में जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यहां देखिए वीडियो
उफ्फ, लोग कितने धोखेबाज हो गए हैं।
महिला लेखपाल को मात्र 100 रु “चायपानी” के दिए और इसकी भी वीडियो बनाकर बेचारी को निलंबित करा डाला।
अब यह दुनिया सरकारी कर्मचारियों के काम करने लायक नहीं बची.
शाहजहांपुर, UP pic.twitter.com/eVu6MuvobZ
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) June 12, 2025
वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला कर्मचारी कहती है कि हम आपसे कोई घूस नहीं बल्कि चाय-पानी के लिए पैसे ले रहे हैं. बस हम ये समझ लेंगे कि भइया ने हमें ये पैसे चाय पीने के लिए दिए हैं. क्लिप के बीच में वो कहती है कि प्रधान जी या किसी से मत बताना कि मैं आई थी. हालांकि इन सबके बीच वो इस बात से अंजान थी कि उसकी वीडियो बन रही है, अंत में उसे थोड़ा शक भी होता है, लेकिन बंदा बड़ी ही चालाकी से वीडियो को बंद कर खत्म कर देता है.
इस वीडियो को एक्स पर @mktyaggi नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने लिखा कि उफ्फ, लोग कितने धोखेबाज हो गए हैं, UP के शाहजहांपुर में महिला लेखपाल को मात्र 100 रु “चायपानी” के दिए और इसकी भी वीडियो बनाकर बेचारी को निलंबित करा डाला. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग जहां लड़कों को धोखेबाज बोल रहे हैं. तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि रिश्वत कितनी भी हो और किसी ने भी ली हो, यह गलत है मतलब गलत है!
Viral: 100 रुपये की घूस लेखपाल मैडम को पड़ी भारी, चाय-पानी के चक्कर में लड़के ने वीडियो बनाकर किया खेल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

शाहजहांपुर, UP 









