UP News: कन्नौज में रील के चक्कर में पोल से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, कटर से काटकर निकाले गए शव – INA

कन्नौज जिले में तेज रफ्तार कार में रील बनाने का शौक चार दोस्तों पर भारी पड़ गया. कन्नौज-तिर्वा मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले बिजली के पोल से टकराई और इसके बाद सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.
हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखाना मोहल्ले के रहने वाले युवकों के साथ हुआ. बताया गया कि चारों युवक कार से कन्नौज से तिर्वा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पहले बिजली के पोल से टकराई और फिर सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक फंस गए.
हादसे में शेखाना निवासी 16 वर्षीय अमान खान और 18 वर्षीय अली खान की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया. दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे युवकों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को कटर की मदद लेनी पड़ी. कटर से कार का हिस्सा काटकर दोनों मृतकों के शव बाहर निकाले गए. रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकालने के लिए टीम को मशक्कत करते देखा जा सकता है.
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के चलते कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल से रील बनाने जैसे जोखिम भरे व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
कन्नौज में रील के चक्कर में पोल से टकराने के बाद पेड़ में घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, कटर से काटकर निकाले गए शव
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,