UP News: गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई ‘नोटों की बारिश’, पटरियों पर बिखरी नकदी… मची लूट – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक बेहद हैरान और चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहाँ गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब चलती ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. स्टेशन पर मौजूद लोग अपनी आंखों के सामने उड़ते नोट देखकर भौचक्के रह गए और देखते ही देखते नोट बटोरने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े. मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई (पनवेल) जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था. इसी दौरान ट्रेन की एक बोगी से किसी यात्री ने नीचे एक पैकेट फेंका.

बताया जा रहा है कि पैकेट में पॉलीथिन के अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी लपेटी गई थी. ट्रेन की गति अत्यधिक तेज होने के कारण पैकेट जैसे ही धड़ाम से जमीन पर गिरा, पॉलीथिन फट गई और उसमें रखे 500 के गुलाबी नोट हवा में उड़कर पूरे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर बिखर गए.

ट्रैक पर दौड़े लोग, जिसे जो मिला लेकर चलता बना

हवा में उड़ते नोटों को देखकर पीपीगंज स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नोट बटोरने की होड़ मच गई. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक और आसपास की पटरियों की तरफ भागने लगे. जिसे जितने नोट मिले, वह चुपचाप उठाकर खिसक गया.

सूत्रों का कहना है कि ट्रेन में सवार किसी यात्री ने स्टेशन पर मौजूद अपने किसी परिचित को पैसे देने के लिए यह तरीका अपनाया था. उसने सोचा था कि चलती ट्रेन से पैकेट फेंक देगा और नीचे खड़ा परिचित उसे उठा लेगा. हालांकि, ट्रेन की तेज रफ्तार ने पूरे खेल को बिगाड़ दिया और नोट हवा में बिखर गए.

ये भी पढ़ें: नेपाल-तिब्बत में फिर टूटी एक और झील बिहार में गंडक-कोसी बराज पर हाई अलर्ट, इन 5 जिलों में मंडराया बाढ़ का साया

मालिक का पता नहीं, जीआरपी और आरपीएफ की जांच जारी

इस अजीबोगरीब घटना के बाद न तो नोट फेंकने वाला यात्री सामने आया और न ही वह शख्स जिसे ये पैसे दिए जाने थे. कुल कितनी रकम हवा में उड़ी, इसका भी सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है.

फिलहाल, इस मामले पर स्थानीय पुलिस और रेल प्रशासन (GRP व RPF) की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्टेशन पर हुई इस अनोखी ‘नोटों की बारिश’ की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है.

गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई ‘नोटों की बारिश’, पटरियों पर बिखरी नकदी… मची लूट


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button