UP News: दिल्ली से नोएडा…इन सड़कों पर संभलकर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी – INA

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसकी वजह सेक्टर-95 स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम है. इसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख रास्तों पर डायवर्जन किया गया है. ऐसे में अगर आप दिल्ली जाने, ऑफिस पहुंचने या नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले हैं, तो पहले समझ लें कि किस रास्ते पर ट्रैफिक बदला जा सकता है और आपके लिए कौन-सा वैकल्पिक मार्ग बेहतर रहेगा.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन चालक अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे. वहीं, कालिंदी कुंज से चिल्ला या डीएनडी की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को सेक्टर-37, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते आगे बढ़ना होगा. ऐसे में दिल्ली की तरफ निकलने वाले यात्रियों को सामान्य रास्ते के बजाय इन वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ सकता है.

ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वालों के लिए कौन-सा रास्ता?

अगर दलित प्रेरणा स्थल के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ता है, तो ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों को महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर भेजा जा सकता है. इसके बाद अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर से आगे जाने का विकल्प रहेगा.

इसी तरह, दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर 4 और 5 पर भीड़ बढ़ने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर से वाहनों को सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन चालक सेक्टर-18 अंडरपास के जरिए एलिवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक की तरफ जा सकेंगे.

डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के आसपास ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-37 की ओर निकाला जाएगा. इसलिए इस दिशा में सफर करने वाले लोगों को यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखना चाहिए.

कहां-कहां पार्किंग की व्यवस्था?

कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. दिल्ली, चिल्ला और डीएनडी की ओर से आने वाले लोग अपने वाहन फिल्मसिटी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े कर सकेंगे. वहीं, परी चौक, सेक्टर-37, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहनों के लिए सेक्टर-95 में गंदानाला के पास स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग निर्धारित की गई है. इसके अलावा, सेक्टर-60 और सेक्टर-18 की ओर से आने वाले लोग सेक्टर-38ए में गार्डन गैलेरिया के पास बनी पार्किंग का इस्तेमाल कर सकेंगे.

दिल्ली से नोएडा…इन सड़कों पर संभलकर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button