UP News: मुजफ्फरनगर में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी – INA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में MBBS की छात्रा शगुन सैनी ने सुसाइड कर लिया. सोमवार शाम छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसकी रूम पार्टनर ने खिड़की से अंदर झांककर देखा. इसके बाद कॉलेज प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में गई. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
यह घटना बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की है. शगुन सैनी हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी और मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी. वह अपनी रूम पार्टनर जिया के साथ हॉस्टल के कमरे में रहती थी.
पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम शगुन बाहर से लौटकर अपने कमरे में गई थी. उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में मौजूद नहीं थी. रात करीब साढ़े आठ बजे जब जिया वापस पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया और दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद जिया ने खिड़की से कमरे के अंदर देखा. वहां शगुन का शव फंदे से लटका हुआ था. यह देखकर वह घबरा गई और तुरंत कॉलेज प्रशासन को सूचना दी. कॉलेज प्रशासन की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई.
दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची पुलिस
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद छात्रा के शव को फंदे से उतारने की कार्रवाई की गई. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेज दिया है. घटना की जानकारी शगुन के परिवार को दे दी गई है. परिजनों के मुजफ्फरनगर पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दोस्त से विवाद की बात आई सामने
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि शगुन की रूम पार्टनर जिया ने पूछताछ में जानकारी दी है कि छात्रा का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस को आशंका है कि इस विवाद का छात्रा पर असर पड़ा हो सकता है. हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.
मुजफ्फरनगर में MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,