UP News: मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप – INA

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की ‘PS ग्रीन’ हाई स्ट्रीट इलाके से मासूम की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. उसकी मौत ने सुरक्षा व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले करीब सात दिनों से लापता एक सात वर्षीय मासूम हसन का शव सोसाइटी के ही एक निर्माणाधीन बंगले के गटर में बरामद हुआ है. बिहार की रहने वाली मृतक की मां कुरेशा का रो-रोकर बुरा हाल है.
बेटे की मौत के बाद से ही मां का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बिहार से मुरादाबाद आकर मजदूरी कर जीवन-यापन कर रही थी. इसी बीच अचानक बेटे का गायब होने और गटर में शव मिलने की घटना से उसे तोड़कर रख दिया है. परिजन की आरोप है कि हसन की मौत कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है. मां ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 4 मई को बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन छह दिन बाद पुलिस क्षत-विक्षत हालत में उसका शव खोज पाई.
‘इकलौता सहारा था हसन’
इस घटना से इलाके में भी भारी तनाव का माहौल है. परिजन ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा भी किया. कुरेशा ने रोते हुए बताया कि हसन उनका इकलौता सहारा था, जिसे अपने भाई से गोद लेकर बड़े ही लाड प्यार से पाल रही थी. बता दें कि पॉश कॉलोनी के गटर में बच्चे का शव मिलने के मामला में विवाद और व्यक्तिगत रंजिश की बात उभरकर सामने आ रही है. पीड़ित महिला ने सीधे तौर पर खलील, रईस और नजमा नाम के व्यक्तियों पर हत्या का शक जताया है.
ये भी पढ़ें: रील बनाने का ऐसा जुनून रीवा के इटमा वॉटरफॉल में फंसा युवक, बाल-बाल बची जान
पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पहले भी उन्हें अंजाम भुगतने और काम से हटने की धमकी दी थी. वह पिछले सात महीनों से इस कॉलोनी में राहुल नामक मालिक और ठेकेदार अब्दुल रहमान के अधीन चिनाई का काम कर रही थी. महिला का दावा है कि बच्चे की स्थिति को देखकर साफ पता चलता है कि उसका मर्डर किया गया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस को दी गई शुरुआती जानकारी के बावजूद समय रहते उचित कार्रवाई न होने के कारण उनके बच्चे की जान चली गई.
गटर में मिला बच्चे का शव
बच्चे का शव गटर में मिलने के बाद से ही मजदूरों में आक्रोश है. बिलखती मां ने हाथ-पैर जोड़कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता चल सके. निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों और सीसीटीवी न लगने पर कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस अब ठेकेदार, मालिक और उन संदिग्धों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिनका नाम कुरेशा ने लिया है. परिजनों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें ‘इंसाफ’ नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे।
मुरादाबाद में संदिग्ध हालत में मासूम की मौत, 7 दिन बाद गटर में मिला शव; परिजन ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




