UP News: शादी में इतनी जोर से बजा DJ पर गाना, मर गईं 140 मुर्गियां… पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने करवाई FIR – INA

Sultanpur News: शादियों में डीजे का शोर आम बात है, लेकिन सुल्तानपुर के बल्दीराय थानाक्षेत्र में यही शोर मौत का सबब बन गया. दरियापुर गांव में एक बारात के दौरान बज रहे डीजे की तेज आवाज के चलते एक पोल्ट्री फार्म की 140 मुर्गियों की मौत हो गई. इस अजीबोगरीब मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है.

दरियापुर गांव के रहने वाले बब्बन विश्वकर्मा की बेटी की शादी 25 अप्रैल को थी. बारात कुड़वार के राम भद्र पुरवा गांव से आई थी. बारात में डीजे पूरी धमक के साथ बज रहा था. जब यह बारात साबिर अली के पोल्ट्री फार्म के सामने से गुजरी, तो संगीत की आवाज इतनी तेज थी कि फार्म के अंदर मुर्गियों में अफरा-तफरी मच गई.

फार्म संचालक साबिर अली के मुताबिक, डीजे की कंपन और कानफोड़ू आवाज के चलते मुर्गियां दहशत में आ गईं. देखते ही देखते 140 मुर्गियों ने दम तोड़ दिया. साबिर का आरोप है कि उन्होंने डीजे की आवाज कम करने की विनती भी की थी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई.

ये भी पढ़ें: 5 दुल्हनें बारात लेकर पहुंचीं पिया के घर, 1 बेटी की हुई विदाई इस परिवार में एक साथ हुईं 6 शादियां

पुलिस की कार्रवाई

नुकसान से परेशान साबिर ने स्थानीय थाने में गुहार लगाई. मामले की गंभीरता और सार्वजनिक न्यूसेंस को देखते हुए उपनिरीक्षक भरत सिंह ने स्वतः संज्ञान लिया. पुलिस ने कुड़वार के परसीपुर निवासी डीजे संचालक कवि यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब इस मामले की वैज्ञानिक पहलुओं से भी जांच कर रही है कि क्या वाकई ध्वनि प्रदूषण मौत की मुख्य वजह थी.

विष्णु कुमार, सुल्तानपुर
विष्णु कुमार, सुल्तानपुर

google button

शादी में इतनी जोर से बजा DJ पर गाना, मर गईं 140 मुर्गियां… पोल्ट्री फॉर्म मालिक ने करवाई FIR


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button