UP News: 2 बच्चे, फिर भी दूसरी शादी करना चाहता है पति, सास भी देती है साथ… गाजीपुर की महिला की आपबीती – INA


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया. महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है. इसके लिए वह महिला के साथ आए दिन मारपीट करता है. इसके साथ ही ये भी आरोप लगाया कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी है. इसमें सास भी पति का साथ देती है और वह भी अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहती है.
गाजीपुर के सदर कोतवाली इलाके की रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने अपने पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया. उसने शिकायत करते हुए कहा कि 19 नवंबर को उसकी सास, जेठानी-जेठ और ससुराल के अन्य लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे. इसी दौरान बाहर गया पति आ गया. उसने पति से बचाव करने के लिए कहा तो पति ने भी उल्टा उसकी ही पिटाई कर दी.
दूसरी शादी करना चाहता है पति
महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारपीट कर घर से निकालकर दूसरी शादी करना चाहता है. इसके साथ ही महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके पति का कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध है. उसने इस बात के सबूत होने की बात बी कही. पति और ससुराल वालों की मारपीट में महिला को कई गंभीर चोट आई. विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है. उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध है और वह किसी भी तरह उससे छुटकारा पाकर दूसरी शादी करना चाहता है.
7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी
आरोपी लखन श्रीवास्तव की पत्नी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. इनमें एक 7 साल का बेटा और 3 साल की बेटी है. विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसकी सास भी पोता-पोती होने के बावजूद अपने बेटे की दूसरी शादी कराना चाहती है. इस सब से तंग आकर महिला ने कोतवाली पुलिस में अपने पति सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
2 बच्चे, फिर भी दूसरी शादी करना चाहता है पति, सास भी देती है साथ… गाजीपुर की महिला की आपबीती
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,











