UP News: लखनऊ में बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, हजरतगंज से शहीद पथ तक सफर होगा आसान – INA

UP News: लखनऊ में बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, हजरतगंज से शहीद पथ तक सफर होगा आसान – INA

लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है. इस परियोजना के तहत एक फ्लाईओवर के निर्माण किया जा रहा है, जिससे हजरतगंज से शहीद पथ तक का सफर आसान हो जाएगा.

एलडीए लामार्टीनियर कॉलेज से जी-20 रोड तक लगभग 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाएगा. इस 4-लेन फ्लाईओवर के निर्माण पर करीब 315 करोड़ रुपये की लागत आएगी. प्राधिकरण ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है.

ग्रीन कॉरिडोर के तहत बड़ा विस्तार

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि लखनऊ की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है.

  • पहले चरण में आईआईएम रोड से पक्का पुल तक बंधा चौड़ीकरण, चार-लेन सड़क और फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है.
  • दूसरे चरण में पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

गोमती नदी के किनारे से गुजरेगा फ्लाईओवर

नई परियोजना के तहत लामार्टीनियर कॉलेज से आर्मी लैंड होते हुए जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर कम आरओबी बनाया जाएगा. यह गोमती नदी के दायें किनारे से होकर गुजरेगा.

फ्लाईओवर बनने में लगभग दो साल का समय लगेगा, जिसके बाद शहरवासियों को हजरतगंज से शहीद पथ तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी.

Lucknow Flyover 1

1090 चौराहा से इकाना स्टेडियम-एयरपोर्ट तक सीधा रास्ता

पीआईयू (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) के प्रभारी एके सिंह सेंगर ने बताया कि फ्लाईओवर लामार्टीनियर कॉलेज के पास से शुरू होकर पिपराघाट रेलवे लाइन और ब्रिज के ऊपर से जी-20 रोड तक जाएगा. इसके बनने से 1090 चौराहा, कालीदास मार्ग और विक्रमादित्य मार्ग से इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड तक सीधी पहुंच संभव होगी.

गोमती नदी पर बनेगा 250 मीटर लंबा ब्रिज

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा नया ब्रिज भी बनाया जाएगा. यह ब्रिज आर्मी लैंड और जी-20 रोड को जोड़ने वाली बंधा रोड पर बनेगा. इसकी अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपये है. इसका टेंडर जारी किया गया है. इसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

लखनऊ में बनेगा 2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर, हजरतगंज से शहीद पथ तक सफर होगा आसान




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button