UP News: भदोही की कारपेट फैक्ट्री के वॉशिंग टैंक में गिरे 3 मजदूर, तीनों की मौत; लोग बोले- बॉयलर फटा – INA

UP News: भदोही की कारपेट फैक्ट्री के वॉशिंग टैंक में गिरे 3 मजदूर, तीनों की मौत; लोग बोले- बॉयलर फटा – INA

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई इलाके में मौजूद सूर्या कारपेट कंपनी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. फैक्ट्री के वॉशिंग टैंक में काम करते समय तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है. सूर्या कारपेट कंपनी क्षेत्र की जानी-मानी कालीन बनाने वाली कंपनी है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वॉशिंग टैंक में लगी मोटर को ठीक करने के लिए मजदूर अंदर उतरे थे. इसी दौरान टैंक में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में वो आ गए. गैस की चपेट में आने से मजदूर बेहोश होकर टैंक में गिर पड़े, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद बचाव दल ने सभी को बाहर निकाला और घायल मजदूर को नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. डॉक्टरों ने बताया कि तीन मजदूर मृत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे, जबकि एक की हालत गंभीर है लेकिन अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है.

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और बताया कि टैंक के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका है. इस घटना में तीन मजदूरों की मृत्यु हुई है. वहीं, चौथे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. साथ ही उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी. इसके अलावा श्रम विभाग और फैक्ट्री विभाग की टीमों को भी विस्तृत जांच के लिए बुलाया गया है.

बॉयलर फटने की भी चर्चा

स्थानीय स्तर पर यह भी सूचना है कि फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा हुआ, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. प्रशासन ने मृतक मजदूरों के परिजनों से बातचीत कर उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटनास्थल पर वास्तविक कारण स्पष्ट होगा.

भदोही की कारपेट फैक्ट्री के वॉशिंग टैंक में गिरे 3 मजदूर, तीनों की मौत; लोग बोले- बॉयलर फटा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button