UP News: 30 हजार सीट, हाईवे-एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी… UP के इस शहर में बनेगा एक और इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम – INA


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले को जल्द ही विश्व स्तरीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मिलने वाला है. बुधवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए स्टेडियम की लागत करीब 392 करोड़ रुपये तय कर दी गई. लागत और बढ़ सकती है. न्यूनतम बोली लगाने वाली नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी) को विभागीय दर से अधिक दर पर ठेका देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. अब दो महीने के अंदर शिलान्यास और दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है.
स्टेडियम का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड पर होगा. गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन के पास ताल नदौर में 50 एकड़ जमीन पर यह स्टेडियम बनेगा, जो कि उत्तर प्रदेश का चौथा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा. फिलहाल कानपुर और लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हैं, जबकि वाराणसी में तीसरा बनकर तैयार होने वाला है. गोरखपुर में बनने वाले स्टेडियम में 30,000 क्रिकेट प्रेमियों के बैठने की सुविधा होगी. 11 पिचें होंगी, जिसमें मुख्य मैदान और प्रैक्टिस की पिच शामिल है.
1500 कार पार्किंग की होगी सुविधा
इसी के साथ स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की गाड़ियों के लिए भी विशालकाय पार्किंग बनाई जाएगी, जिसमें एक साथ 1500 गाड़ियों पार्क की जा सकेगी. इसका मुख्य परिसर 45 एकड़ में होगा. वहीं, अन्य सुविधाएं 5 एकड़ में तैयार होंगी. स्टेडियम की लोकेशन भी शानदार है. स्टेडियम गोरखपुर एयरपोर्ट से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस अड्डे से 22 किमी और गोरखपुर जंक्शन से सिर्फ 20 किमी दूर होगा.
काशी विश्वनाथ मंदिर की थीम पर बनेगा स्टेडियम
वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में काशी विश्वनाथ मंदिर के गुम्बद और डमरू की थीम देखने को मिली थी. उसी तर्ज पर गोरखपुर स्टेडियम में गोरखनाथ मंदिर की आध्यात्मिक झलक दिखेगी. मुख्य प्रवेश द्वार, स्टैंड की डिजाइन और थीमैटिक एलिमेंट्स में गोरक्षपीठ की वास्तुकला और योगी परंपरा का समावेश होगा. गोरखनाथ मंदिर की भव्यता, नाथ पंथ की गरिमा और सीएम योगी की खेल नीति का संगम यहीं दिखेगा.
जानें क्या-क्या होगी सुविधा
प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार ने बताया कि स्टेडियम सिर्फ खेल का केंद्र नहीं, बल्कि गोरखपुर की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा. निर्माण एजेंसी एनसीसी को काम शुरू करने की तत्काल अनुमति मिल गई है. दो महीने में शिलान्यास और दो साल में पूरा स्टेडियम तैयार करने का प्लान है. इसमें आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, फ्लडलाइट्स, वीआईपी बॉक्स, मीडिया सेंटर, जिम, इंडोर प्रैक्टिस एरिया जैसी सभी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं होंगी.
‘2 साल में तैयार हो जाएगा स्टेडियम’
यह स्टेडियम सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है. पूर्वांचल में क्रिकेट को बढ़ावा देने और गोरखपुर को खेल हब बनाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा. स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ आर पी सिंह ने TV9 से बात करते हुए कहा कि गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 2 साल में बनाकर तैयार किया जाएगा.
जिस कंपनी को कम दिया गया है समयबद्ध पूरा करने का निर्देश है. मुख्यमंत्री की ओर से उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. मुख्यमंत्री जैसा चाहते हैं उसी डिजाइन पर गोरखपुर स्टेडियम बनेगा, जिसमें 30000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी. इसके अलावा कई आधुनिक चीज भी गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नजर आएंगे. हालांकि, इससे पहले कानपुर लखनऊ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच हो रहे हैं. बनारस स्टेडियम लगभग में तैयार हो चुका है और गोरखपुर का स्टेडियम 2027 लास्ट तक पूरा कर लिया जाएगा.
30 हजार सीट, हाईवे-एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी… UP के इस शहर में बनेगा एक और इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









