UP News: वाराणसी की दालमंडी से शिफ्ट होंगी 6 मस्जिदें! जमीन की हो रही तलाश, क्या बोली इंतजामिया कमेटी? – INA


उत्तर प्रदेश के दालमंडी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश के बाद चौड़ीकरण अभियान में आज बुलडोजर की एंट्री हो गई है. नई सड़क से दालमंडी की ओर जाने वाली गली के मुहाने पर खड़े तीन मंजिला मकान सी 1/24 को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान पहली बार बुलडोजर का इस्तेमाल किया गया. मुख्तार अहमद खान के नाम से ये मकान वीडीए ने अवैध घोषित किया था.
इस कार्रवाई के साथ ही अब तक कुल दस भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि 25 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्री करा ली है और बीस से ज्यादा लोग रजिस्ट्री के लिए संपर्क में हैं. दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट पूरा कराने वाली कार्यदायी संस्था पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह ने बताया कि हमें उम्मीद है कि इस हफ्ते हम पचास रजिस्ट्री पूरी कर लेंगे. 181 भवनों की लंबी फेरहिस्त है, लेकिन हम समय से ये प्रोजेक्ट पूरा करेंगे.
चौड़ीकरण की जद में आ रहीं आधा दर्जन मस्जिदें
जब पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह से पूछा गया कि चौड़ीकरण की जद में आ रही आधा दर्जन मस्जिदों का क्या होगा तो इस पर केके सिंह ने कहा कि वाराणसी में हम 5 अलग-अलग जगहों पर चौड़ीकरण करा रहे हैं. इनमें पाण्डेयपुर से रिंग रोड, लहरतारा से बीएचयू, मोहनसराय रोड, पड़ाव से टेंगरा मोड़ और दालमंडी प्रोजेक्ट शामिल है. अभी तक कहीं भी धार्मिक स्थलों को लेकर कोई समस्या नही आई है. यहां भी नही आएगी.
उन्होंने आगे कहा कि सेंसेटिव मामलों में हम मामले की जानकारी ऊपर दे देते हैं और वहां से जैसा निर्देश आता है हम उसको फॉलो करते हैं. अभी तक चौड़ीकरण के मार्ग में जो भी धार्मिक स्थल आए हैं. हमने उनको वहां से शिफ्ट किए हैं या साइड से सड़क दे दी गई है. जैसा भी फैसला लिया जाएगा. हम उसको पूरा कराएंगे. मस्जिदों को लेकर एलाइनमेंट या विस्थापन, ऊपर से मिले निर्देश के बाद ही तय होगा.
मस्जिदों को कहां किया जाएगा विस्थापित?
इसके अलावा जब पीडब्लूडी के एक्सईएन केके सिंह से पूछा गया कि मस्जिदों को विस्थापित कहां करेंगे. इस पर केके सिंह ने कहा कि अगर कोई सरकारी जमीन मिलती है तो हम उस जमीन पर मस्जिदों को शिफ्ट करेंगे या कोई प्राइवेट व्यक्ति जगह देने को तैयार होता है तो इस पर भी हम तैयार हैं, लेकिन जो भी फैसला होगा वो ऊपर से होगा. हमने ग्राउंड रियलिटी से अवगत करा दिया है.
दालमंडी के चौड़ीकरण की जद में जो छह मस्जिदें आ रही हैं उनमें करिमुल्ला बेग, संगेमरमर मस्जिद अली रजा मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद, निसारन मस्जिद और लंगड़े हाफिज मस्जिद आ रही हैं. चौक से दालमंडी की ओर जाते समय करिमुल्ला बेग मस्जिद जबकि नई सड़क से चौक की तरफ जाने पर लंगड़े हाफिज मस्जिद मुहाने पर खड़ी है. इसका सीधा मतलब है कि बिना मस्जिदों को शिफ्ट किए ये प्रोजेक्ट पूरा होगा नही.
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमिटी ने किया इनकार
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमिटी के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने टीवी 9 डिजिटल से कहा कि दालमंडी में बुलडोजर चलाकर प्रशासन दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इससे हम डरने वाले नही हैं. हम किसी कीमत पर अपनी मस्जिद नही देंगे. चौड़ीकरण हो या ना हो दालमंडी प्रोजेक्ट पूरा हो या ना हो हम अपनी मस्जिद नहीं देंगे. मोहम्मद यासीन ने बताया कि छह मस्जिदों में से दो पर स्टे हैं. इनमें लंगड़े हाफिज और निसारन शामिल हैं, जिन पर स्टे है. हम किसी हाल में ये मस्जिदें नही छोड़ेंगे.
वाराणसी की दालमंडी से शिफ्ट होंगी 6 मस्जिदें! जमीन की हो रही तलाश, क्या बोली इंतजामिया कमेटी?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










