UP News: गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां बुझाने में जुटीं – INA

UP News: गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां बुझाने में जुटीं – INA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोहन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित AMX मेडिकल इक्विपमेंट नाम की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. आग फैक्ट्री के बेसमेंट में लगी, जिसने देखते ही देखते कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया. पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां आग बुझाने के लिए जुटी हुई है. फिलहाल इस घटना में अभी कोई भी जनहानि की जानकारी नहीं है.

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में आने वाले मोहन नगर इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब AMX मेडिकल इक्विपमेंट नाम की फैक्ट्री में रखे केमिकल में अचानक आग लग गई. धीरे-धीरे यह आग विकराल रूप लेती चली गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी. मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. आग इतनी भीषण है कि पूरा इलाके धुएं के गुब्बार से ढक गया है.

केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद है. फिलहाल हादसे में किसी के भी झुलसने की कोई भी सूचना नहीं है. फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है. घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी नजर आ रही है, जबकि फायर बिग्रेड की टीम पूरी मुस्तैदी से आग को बुझाने में जुटी हुई है.

गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां बुझाने में जुटीं




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button