UP News: 700 कूलर, 2000 पंखे और 30 एलईडी स्क्रीन… हरदोई में PM मोदी के लिए सजा स्टेज, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण – INA

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण करेंगे, जिसे लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट मोड में काम कर रहा है. मल्लावां-राघौपुर रोड पर बंदीपुर और कल्याणपुर गांव के बीच विशाल सभा स्थल तैयार किया गया है, जहां कार्यक्रम को भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए दिन-रात व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

UPCM के निर्देश के बाद बढ़ाया गया आयोजन का दायरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पहले 65 हेक्टेयर में प्रस्तावित आयोजन स्थल को बढ़ाकर अब 144 हेक्टेयर कर दिया गया है, ताकि बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके. खुद सीएम योगी ने तैयारियां का जायजा लिया है. बताया जा रहा है कि करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तीन बड़े पंडाल, डेढ़ लाख कुर्सियां, 700 कूलर और 2000 पंखों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 200 मोबाइल शौचालय, 500 पानी के टैंकर और 30 बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं, जिससे हर व्यक्ति तक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पहुंच सके.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तीन हेलीपैड बनकर हुए तैयार

प्रधानमंत्री के आगमन के लिए एक्सप्रेसवे पर तीन हेलिपैड तैयार किए गए हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए अलग हेलिपैड बनाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को 9 सुपर जोन, 19 जोन, 61 सेक्टर और 109 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है. सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग और चेकिंग प्वाइंट्स के जरिए चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. हरदोई के अलावा आस-पास के अन्य जिलों के पुलिस जवान भी 29 अप्रैल को आयोजन स्थल पर तैनात रहेंगे. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे.

हेलीपैड पर टच एंड गो का किया गया रिहर्सल

हेलिपैड पर टच एंड गो रिहर्सल भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, जिससे प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित हो सके. साथ ही कार्यक्रम स्थल के पीछे बालू कला प्रदर्शनी भी तैयार की जा रही है, जिसमें मेरठ से प्रयागराज तक की सांस्कृतिक झलक दिखाई जाएगी. करीब 1100 किसानों की भूमि पर तैयार किए गए इस विशाल आयोजन स्थल के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि देश के विकास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होने जा रहा है.

आदर्श त्रिपाठी, हरदोई
आदर्श त्रिपाठी, हरदोई

google button

700 कूलर, 2000 पंखे और 30 एलईडी स्क्रीन… हरदोई में PM मोदी के लिए सजा स्टेज, 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News